ब्रेकिंग
Uncategorized

गणपति परिक्रमा के लिए चर्चित अफसरों को भगवान विघ्नविनाशक के आगमन का भी नही भान, पानी भरे गड्ढेदार सड़को से हुआ भगवान श्री गणेश का स्वागत

बिलासपुर। देते है भगवान को… इंसान को क्या छोड़ेंगे, विधानसभा, नगर निगम और लोकसभा चुनाव हो गए पर सड़के नही बनी, देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान गणपति का आगमन तक बरसाती मटमैले गंदे पानी से भरे गड्ढेदार सड़को से होकर हुआ पर शासन-प्रशासन को नही दिखा।
आप खुद देखिये ये तस्वीरे गांधी चौक से जूनाबिलासपुर हटरी चौक के बीच के सड़क का नजारा है, कैसे विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं गाड़ियों और ऑटो व ठेले में हिचकोले खाते आ रहे है।


ये हाल है स्मार्ट सिटी और महानगर के तमगे से नवाजे जाने वाले न्यायधानी की सड़कों का।

जूना बिलासपुर के पास उबड़ खाबड़ पानी गद्दों के बीच जाम में फंसी विघ्न की प्रतिमा वाली गाड़ी

वीडियो गांधी चौक – जुनाबिलासपुर का

बिलासपुर की अफसर शाही गणपति परिक्रमा को लेकर चर्चित है, यहाँ निर्माण से लेकर सफाई तक अफसरों और नेताओं के बंगले और उनके वीआईपी इलाके तक ही सीमित है, या तो वे ये समझ रहे कि उनके बंगले और बंगले से लगी सड़के चकाचक है तो पूरा शहर ऐसे ही साफ सुथरा होगा या फिर वे जानबूझकर अनजान बन रहे… क्योकि सबको पता है कि सफाई ठेके में चल क्या रहा है, फिर अफसर शहर का दौरा कर निरीक्षण करने तक तो निकलते ही है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button