ब्रेकिंग

पुराना बस स्टैंड के आशीष ट्रेडर्स और कोनी के शुभम किचन केयर व आर्य फ्रिज एंड गैस चूल्हा रिपेयर सेंटर में खाद्य विभाग की धाड़, अवैध रिफलिंग का भंडाफोड़, 41 घरेलू गैस सिलेंडर, और रिफिलिंग मशीनें जब्त दुकाने सील

Spread the love

बिलासपुर। खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को पुराने बस स्टैंड और कोनी क्षेत्र के 3 संस्थानों में दबिश देकर
अवैध गैस रिफिलिंग के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। टीम ने इन संस्थानों से 41 घरेलू गैस सिलेंडर, तौल मशीनें और रिफिलिंग में प्रयुक्त खतरनाक उपकरण जब्त कर तीन दुकानों को सील कर दिया ।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने गुरुवार को मिली शिकायत के आधार पर
पुराने बस स्टैंड के आशीष ट्रेडर्स से 10 सिलेंडर, कोनी इलाके के शुभम किचन केयर गैस रिपेयर से 13 सिलेंडर और आर्य फ्रिज एंड गैस चूल्हा रिपेयर से 18 सिलेंडर बरामद किए इन संस्थानों में घरेलू सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस की रिफलिंग की जा रही थी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर की जा रही इस तरह की रिफिलिंग बेहद खतरनाक है। इससे न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है गैस रिसाव या सिलेंडर फटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है…
कार्रवाई के बाद विभाग ने संबंधित दुकानदारों पर केस दर्ज कर लिया है। खाद्य विभाग ने आमजनमानस से केवल अधिकृत डीलरों से ही गैस सिलेंडर खरीदने और संदिग्ध गतिविधियो की सूचना प्रशासन या पुलिस को देने आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *