ब्रेकिंग

गलती पेट्रोलियम कम्पनियों और जिम्मेदार विभागों की, पेट्रोल पम्पो में आए दिन हो रहा दनादन, मंदिर चौक के पंप में फिर तड़ीबाजी, कह रहे लोग पारदर्शी हो नोजल पाइप

Spread the love

0 पोलिस पेट्रोल पंप के सारे मशीन महीनों से फ़ास्ट, सुधरवाने के बजाए लगा रखे पम्पलेट

0जरहाभाठा मंदिर चौक के नए पेट्रोल पंप पर कार चालक और कर्मचारियों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर ब्लंडर मचा रहा है।

बिलासपुर। जरहाभाठा मंदिर चौक के नए पेट्रोल पंप पर कार चालक और कर्मचारियों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर ब्लंडर मचा रहा है। वीडियो सोमवार रात का बताया जा रहा है। सफाई भी आ रही कि गाड़ी में पेट्रोल कम भरने के आरोप में यह झगड़ा नही हुआ
बल्कि वाशरूम उपयोग करने की बात को लेकर हुई ।
पंप संचालक की ओर से महिला अधिवक्ता ने पक्ष रखते हुए कहा कि झगड़े का कारण पेट्रोल की मात्रा को लेकर नहीं युवक नशे में थे और वाशरूम उपयोग करने की बात को लेकर कार चालक और कर्मचारियों के बीच झगड़ा हुआ था।
कार चालक और पंप कर्मचारियों के बीच झूमाझटकी होती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया।
इधर सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पंप संचालक ने घटना की लिखित सूचना दी है लेकिन किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही से इंकार किया। इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। घटना के दौरान पंप परिसर और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सड़क पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई, क्योंकि राहगीर रुककर यह हंगामा देखने लगे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत कर समझौता कर लिया ऐसा बताया जा रहा किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मगर वायरल वीडियो के चलते यह मामला अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

उठ रहे सवाल
आये दिन पेट्रोल पंपों से कांटा मारने को लेकर विवाद और मारपीट की खबरे आ रही है। सवाल यह उठ रहा कि प्रशासन, नापतौल विभाग और खाद्य विभाग के जिम्मेदार अफसर क्या कर रहे, क्या वे सोशल मीडिया और अखबारों में चल रही खबरे नही देख रहे या देखकर भी अनजान बन रहे क्योकि मामला रोजाना की चंडी का है।


एक अभियान पम्पो के डंडी मार के खिलाफ


तकनीक का जमाना है तो फिर इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम और अन्य पेट्रोलियम कम्पनियां लाखो करोड़ो रुपये विज्ञापन पर खर्च कर शुद्धता और परफेक्ट मात्रा का ढिंढोरा क्यो पीट रहा। क्या किसी बड़ी अनहोनी का इन्तेजार है।
शहर के सबसे प्रतिष्ठित और सर्वाधिक बिक्री वाला पुलिस पेट्रोल पंप तो कडिब साल दो साल से हर मशीन पर मशीन फ़ास्ट होने की सूचना चस्पा करा चल रहा इसे सुधरवा नही पा रहा यहाँ भी आये दिन झगड़ा विवाद हो रहा।
कम्पनियों और प्रशासन को जल्द से जल्द पेट्रोल पम्पो के मशीन के काले पाइप को हटाकर पारदर्शी सफेद पाइप वाले नोजल को अनिवार्य कर इस विवाद पर विराम लगाना चाहिए पर पता नही क्यो इसके लिए इतने विवादों के बाद भी पहल क्यो नही किया जा रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *