
बिलासपुर। तखतपुर के परसाकापा गांव के पाटबाबा मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले में एसएसपी ने 8-10 घण्टे के अंदर 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, मामले का 1 आरोपी फरार है जिसे जल्द पकड़ने की बात कही जा रही मामला अवैध सम्बन्ध का बताया जा रहा है। आरोपियों में एक नाबालिग बताया जा रहा।

ये है पकड़े गए आरोपी

- मुख्य आरोपी – सुरेश धुरी, पिता बंशीलाल धुरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी तखतपुर, चूलघट रोड।
- हेमकुमार धुरी, पिता हरिराम धुरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डढहा वार्ड क्रमांक 10, बोदरी थाना चकरभाठा।
- मुकेश धुरी, पिता चंद्रप्रकाश धुरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमौरा, थाना जरहा गांव, जिला मुंगेली।
- धनराज बंदे, पिता जवाहर लाल बंदे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बनाक चौक, माता चौरा के पास, सिरगिट्टी।
- एक नाबालिक आरोपी, जिसका विवरण पुलिस ने उजागर नहीं किया है।
हत्या का कारण
मृतक पुजारी जागेश्वर पाठक मंदिर के सामने खेत में अधिया में खेती करता था। इसी दौरान उसका संबंध आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से हो गया। इस अवैध संबंध के चलते सुरेश धुरी और उसकी पत्नी का छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। इसी रंजिश के कारण सुरेश मृतक से बैर रख रखता था। शनिवार रात सुरेश ने अपने साथियों के साथ तय योजना के तहत मंदिर के सामने पहुचे और मोटरसाइकिल की पूजा करने का बहाना बना पुजारी को बाहर बुलाया और ईंट व लोहे की पाइप से हमला किया जिससे पुजारी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
धमतरी से पकड़ाया मुख्य आरोपी
मामले का मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को पुलिस ने धमतरी जिले के ग्राम भखारा से स्थानीय पुलिस की मदद से धरदबोचा।



