ब्रेकिंग

न्यायधानी के वामनावतार दिखा रहे खेल, बावा के 22 करोड़ की सड़क बन गई बेधड़क, नेताओ और ब्यूरोकेट्स पर उठ रही उंगलियां, लग रहे उन्ही के इशारे पर तोड़फोड़ की कार्रवाई के आरोप

Spread the love
अरपापार की नदी तट से लगी स्मार्ट सिटी के 22 करोड़ की चर्चित सड़क

0 किसने फिक्स कर रखा है अवैध कालोनियों को वैध करने रेट
0 सरकार की छबि धूमिल कर रहे जनसेवक से मालिक बने कतिपय नेता

बिलासपुर । न्यायधानी में जमीनों की लूट मची है नेताओ और ब्यूरोकेट्स की सह पर नए- नए ताकतवर वामनावतार खेल कर रहे, सबसे बड़ा हल्ला और भी चौकाने वाला है जिसमे बिल्डरों भूमाफियाओं से तय रेट के मुताबिक टोकन मनी मिलने पर वैध का ठप्पा लगाया जा रहा, धर्मदंड इन्ही के हाथ है वो जिधर उंगली दिखा रहे उधर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही।
इसका सबसे बड़ा उदाहरण ज्वाली नाला पुल से लगे वैकल्पिक मार्ग में डंडे के जोर पर की गई तोड़फोड़ के दौरान सामने आया, तोड़फोड़ से पीड़ित निर्माणाधीन भवनों के मालिकों ने आरोप लगाए कि उनके पास जमीन और निर्माण से सम्बंधित दस्तावेज है फिर भी उनके निर्माण को अवैध बताकर तोड़ा जा रहा, सीमांकन की रिपोर्ट तक नही दी गई, ये भी आरोप लगे कि एक बड़े जमीन के मालिक को उसके काम्प्लेक्स के लिए 40 फुट की सड़क देने ये तोड़फोड़ की जा रही, निगम के भवन शाखा अधिकारी ने दावा किया कि अब इस सड़क पर व्यवसायिक गतिविधियो की अनुमति नही

अनुपम तिवारी, भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर

दी जाएगी तो क्या ये काम्प्लेक्स भजन कम्पलेक बनेगा।
इसी तरह रायपुर रोड के जिस अवैध कालोनी की जमीन को राजसात करने का हल्ला मचाया गया उसमें निगम के अफसरों द्वारा डेढ़- डेढ़ एकड़ जमीन खरीदने की बात सामने आई।

और तन गई 22 करोड़ की रोड

न्यायधानी में अफसरों और नेताओ की जुगलबंदी का एक और बड़ा किस्सा स्मार्ट सिटी के 22 करोड़ से अरपापार की नई सड़क ने खोल दी। बताया जा रहा कि न कोई बस्ती है न इस सड़क को बनाने का कोई तुक है आरोप लगे कि एक कालोनीवाले को लाभ पहुचाने ये 22 करोड़ का खेल खेला गया, इसमें भी नेताओ,  उनके पिछलग्गुओं से लेकर ब्यूरोकेट्स के नाम सामने आ रहे जिससे शासन- प्रशासन की जमकर मिट्टी पलीत हो रही…

विजय केशरवानी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *