ब्रेकिंग
Uncategorized

जशपुर हादसे में सीएम के मुआवजे के ऐलान पर पूर्व सीएम भूपेश का ट्वीट, कहा शर्म नही आती विष्णुजी, हमारे शासनकाल में ऐसी घटनाओं पर दिया जाता था 10-10 गुना ज्यादा मुआवजा


बिलासपुर। गणेशजी की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले विसर्जन जुलूस पर बोलेरो घुसने से मंगलवार की रात हुई 3 ग्रामीणों की मौत और 25  घायलो के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के  मुआवजे के ऐलान को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर  शर्मनाक बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, “जशपुर के चराईडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे में तीन लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने घायलों के इलाज और सहायता के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए साथ ही मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस राहत राशि नाकाफी बताते हुए ट्वीट किया, कि “शर्म नहीं आती @vishnudsai जी! ग्रामीण शवों के साथ बैठे हैं, और आप 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देकर अहसान जता रहे हैं? कांग्रेस शासनकाल में ऐसी घटनाओ पर हमने 50 लाख रुपये दिए थे, घायलों को 50-50 हजार रुपये देना भद्दा मजाक है।” उन्होंने मृतकों के लिए 50-50 लाख और गंभीर घायलों के लिए 5-5 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button