
0 पूछा युक्तियुक्तकरण में हुई अनियमितता पर क्या कार्रवाई की गई

0 बिलासपुर रोपणी को लेकर भी किया सवाल
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने लू से हुई मौते बांटे गए मुजावजे ,शिक्षक युक्तियुक्तकरण और रोपणी को लेकर राजस्व मंत्री, शिक्षा और वन मंत्री से जवाब मांगा। विधायक ने सदन में सवाल किया कि राज्य में सन 2021 से 20.जून 2025 तक लू के प्रकोप से कितनी मौतें हुई कितने
प्रकरणों में मुआवजा राशि प्रदान की गयी ,कितने प्रकरणों में मुआवजा राशि लंबित है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन के पटल पर जानकारी रखी कि इस अवधि में राज्यभर में 93 लोगों की लू से मौते हुई जिनमें से 90 प्रकरणों में मुआवजेनका भुगतान किया जा चुका है, 3 प्रकरणों में राजस्व न्यायालय एवं पुलिस अधीक्षक से अंतिम जांच प्रतिवेदन न मिलने के कारण भुगतान लंबित है। इसके बाद उन्होंने प्रदेश भर में गरमाये शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा उठाते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूछा कि इस प्रक्रिया के बाद कितने शिक्षक विहीन/एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की गई ? कितने स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया और कुल कितने शिक्षकों का जिले के बाहर स्थानांतरण किया गया? इसके अलावा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पश्चात प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों में से कितने पदों की पूर्ति हुई, कितने पद रिक्त हैं? साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए अनियमितता पर सवाल उठाते हुए ये भी पूछा की अनियमितताओ की शिकायतें आई हैं ?
कहां-कहां से? उन पर क्या-क्या कार्यवाही की गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया की प्रदेश के 447 शिक्षक विहीन एवं 4728 एकल शिक्षकीय विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना की गई। 10538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया। शिक्षकों का जिले बाहर स्थानांतरण नहीं किया गया है, युक्तियुक्तकरण के बाद 15165 रिक्त पदों की पूर्ति हुई। 22464 रिक्त पद है। वही अनियमितताओ के संदर्भ में सीएम ने बताया कि जांजगीर जिले से 01, जिले से 01, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से 01, दंतेवाड़ा जिले से 01, सूरजपुर जिले से 01, गरियाबंद जिले से तथा मनेन्द्रगढ़ से 03 शिकायत प्राप्त हुई है। कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
विधायक ने वन मंत्री से पूछा कि बिलासपुर जिले में कितनी रोपणी हैं? विगत 3 वर्षों में किन-किन स्थलों में कितने-कितने रोपणी लगाए गए ? जिस पर जवाब देते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया की बिलासपुर जिले के अंतर्गत कुल 07 स्थाई तथा 11 अस्थाई कुल 18 रोपणियां है। पिछले तीन सालों में किए गए रोपणी का लिखित में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके अलावा विधायक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) एवं अन्य औद्योगिक संस्थानों द्वारा दिए गए अनुदान आधार पर “मियावाकी पद्यति” से लगाए गए प्रोजेक्ट को लेकर भी सवाल पूछा जिस पर जवाब आया की
उक्त अनुदान से “मियावाकी पद्यति” से 6 प्रोजेक्ट लगाए गए है तथा कुल 2 प्रोजेक्ट प्रस्तावित है
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

