0 कार्यकर्ताओ को फिर मिली चमचे की उपाधि

0 रिचार्जिंग की थी उम्मीद, नेताओं को मंच में भिड़ते देख रहा गए हतप्रभ

: बिलासपुर। चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में आये नेता उल्टे रायता फैला कर चले गए। इस आयोजन का उद्देश्य भाजपा और चुनाव आयोग को घेराना व कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना था पर मंचस्थ प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में पूर्व उपमुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करने के चक्कर मे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हार का ठीकरा वोट चोरी पर फोड़ दिया, वहीं पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत के चम्मच वाले बयान पर पलटवार किया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता नेताओ के नही कांग्रेस के चमचे है। अब सवाल यह उठ रहा कि जबमहासमुंद में तो खुद सिंहदेव ने कर्मचारियों का नियमितीकरण और पब्लिक का काम न करने के कारण सरकार रिपीट न होने की बात कही थी, फिर अब वोट चोरी का आरोप क्यो?

कुल मिलाकर नेताओ के एक दूसरे पर तंज कसने के चक्कर मे प्रदेश प्रभारी के सामने अपने आपको इम्प्रेश करने इतने बड़े आयोजन का सत्यानाश कर दिया, क्योकि कार्यकर्ता और पब्लिक के बीच तो यही सन्देश गया कि 15 साल बाद भाजपा को पटखनी दे सत्ता में आई कांग्रेस नेताओं ने इसी आपसी टसल के चलते फिर जनता जनार्दन ने बनवास दे दिया लेकिन नेताओ की आपस की टसल अब तक दूर नही हुई।
नेताप्रतिपक्ष का चमचों और सांप बिच्छु वाला बयान इस कदर हिट हुआ कि भाजपा को चुटकी लेने का बड़ा मौका मिल गया। पूर्व सीएम और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने वोट चोर गद्दी छोड़ पर कड़ा कटाक्ष भी कर दिया… कि कांग्रेस के नेताओ में इस कदर फूट है कि अपने ही आंदोलन में एक दुसरे के खिलाफ खुलकर जहर उगलते रहे, आयोजन फ्लॉप शो साबित हुआ।
तो फिर सच है क्या, टीएस का बगान या भूपेश की चेतावनी
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने महासमुंद में बयान दिया था कि कर्मचारियों के नियमितीकरण का वायदा न निभाने और पब्लिक का काम न करने के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, इसके जवाब में मंच से पूर्व सीएम भूपेश ने कहा कि सभी सुन ले नियमितीकरण और पब्लिक का काम न होने के कारण नही वोट चोरी के कारण कांग्रेस की हार हुई अब कोई नही कहना कि नियमितीकरण और पब्लिक का काम न होने के कारण कांग्रेस की हार हुई।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

