ब्रेकिंग

चोरी के मोबाइल पकड़े तो मुस्कान, गाड़ी चोरी में रोआंन थानेदार रो रहे मेन पावर का रोना, बोले – 5 घण्टे के लिए नही दे सकता सिपाही, थानेदार ने क्या कहा पीड़ित से सुनिए ऑडियो…

Spread the love
थाना कोनी, बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर। गरीब और गम्भीर रोग से पीड़ित सेंदरी के राज्य मानसिक अस्पताल के कर्मचारी की बाइक को चोर दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से ले भागे। पहले तो कोनी पुलिस ने उसे यह कहकर चलता कर दिया कि अभी पता करो फिर बमुश्किल लिखित में शिकायत ली और अब थानेदार गरीब कर्मचारी के गुहार।लगाने पर कह रहे कि उनके पास मेंन पावर की कमी है 5 घटे के लिए सिपाही नही दे सकते।

राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर छत्तीसगढ़

गोड़पारा हाल मुकाम जबड़ापारा निवासी सुमित मिश्रा राज्य मानसिक अस्पताल में कार्यरत है। गत 14 सितम्बर को जब वह ड्यूटी के बाद घर जाने अस्पताल के बाहर निकला उसकी बाईक क्रमांक cg 10 ab 7131 गायब थी। पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत कोनी थाने मे की तो पुलिस कर्मी ने उसे पहले खोजने कहा फिर दूसरे दिन उससे लिखित शिकायत लेकर उसे चलता कर दिया।

पीड़ित सुमीत मिश्रा, जबड़ापारा सरकंडा

तब से लेकर आज तक वह कोनी थाने के चक्कर काट रहा। उनके पिता का स्वास्थ्य खराब है हाल ही में निजी असप्ताल से छुट्टी हुई वो खुद भी बीमार है। पूरा पैसा खुद और पिताजी के इलाज में चला गया। अब वह लिफ्ट लेकर सरकंडा से अस्पताल तक आना जाना कर रहा कोई सुनने वाला नही।


शहर में गाड़ी चोरों के हौसले इस कदर बुलन्द है कि नेहरू चौक के एक संस्थान के सामने से चोर एक महिला कर्मी की दो दिन पूर्व खरीदी गई सवा लाख का इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी ले भागे।
सवाल यह उठ रहा कि पुलिस का पूरा जोर रेत भरे ट्रैक्टर, जुआ सट्टा अवैध शराब और शराब पीने वालों को पकड़ने के बजाय इन बाइक चोरों को पकड़ने पर क्यो नही चल रहा। पुलिस का पहला दायित्व तो आमजनता के जान और माल की रक्षा करना है। फिर इतना अंधेर क्यो।
और थानेदार कह क्या रहे इस ऑडियो में आप भी सुन लीजिए

पीड़ित से कह रहे थानेदार न मैनपावर है न टाइम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *