
बिलासपुर, जिला न्यायालय के कुटुंब न्यायालय के दरवाजे पर दो पुलिसवालों के बीच दनादन लात घुसे चले, इसके बाद सिविल लाइन में भी दंगल हुआ, इनमें आए एक सिपाही और एक हवलदार है, दोनो ने अदालत पर विश्वास करने के बजाय खुद अदालत के दरवाजे पर ही ढिशूम- ढिशूम कर डाला।
वारदात शुक्रवार दोपहर जिला न्यायालय परिसर के कुटुंब न्यायालय का है, इस वारदात का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा, बताया जा रहा कि मामला हवलदार की पत्नी का सिपाही से अवैध सम्बंध का है, तलाक की कार्रवाई प्रक्रिया में है।
दे दनादन की शूटिंग के बाद दोनों सिविल लाइन पहुँचे, थाने में भी दोनो के बीच गरमा गर्मी हुई, दोनो ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।




