ब्रेकिंग

बिना वास्तु और नींबू मिर्च टांगे नशा कारोबारी ने कमाए करोड़ो क्या कर रही थी पुलिस…? एसएसपी के निर्देश पर आरोपी के 1 करोड़ 20 लाख की सम्पत्ति फ्रीज

Spread the love

0 पत्नी और महिला फ्रेंड के नाम पर खरीदा था जमीन मकान

0एसएसपी रजनेश सिंह की सख्ती के बाद नशा कारोबारियो में हड़कम्प

बिलासपुर। पुलिस के होते हुए नशे के अवैध कारोबारियो ने लाखो नही करोड़ो की सम्पत्ति खड़ी कर ली। एसएसपी की सख्ती पर पुलिस को अजय की 1 करोड़ 20 लाख की सम्पत्ति फ्रीज कर प्रकरण स्फेमा कोर्ट भेजना पड़ा। कहा जा रहा कि ये सम्पत्तियां उसने अपनी पत्नी और एक परिचित महिला के नाम पर खरीदी थी।
पुलिस के मुताबिक
आरोपी अजय चक्रवर्ती के विरुद्ध बिलासपुर एवं जबलपुर जिलों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि को वैध दिखाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी एवं एक परिचित महिला के नाम पर भूमि खरीदी और मकान निर्माण कराया।
ये मामला एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तोरवा थाने में वर्ष 2021 में आरोपी अजय चक्रवर्ती के विरुद्ध दर्ज एनडीपीएस एक्ट की वित्तीय जांच में सामने आई,
फ्रीज की गई संपत्तियों में आवासपारा सिरगिट्टी एवं टिकरापारा की सम्पत्ति शामिल है। इस कार्यवाही के लिए सिरगिट्टी थाना के प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह को एसएसपी को नगद पुरस्कार देने घोषणा की गई है।

अब तक 6

अब तक बिलासपुर जिले में कुल 6 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों की अवैध संपत्तियाँ चिन्हित कर फ्रीज की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *