
बिलासपुर । नवनियुक्त कलेक्टर की सख्ती के बाद रेत चोरों और अवैध भंडारण मामले में ऐसे ऐसे लोगो के नाम सामने आ रहे कि प्रशासन भी सोंच में पड़ गया कि ये नेता है या रेत चोर।
गन्दा पर धंधा है कि तर्ज पर पक्ष-विपक्ष के कुछ नेता गलबैया डाल रेत का अवैध उत्खनन, डंपिंग और परिवहन करा रहे है। तभी तो लमेर घाट पर गोली कांड के बाद जहां पुलिस प्रशासन को सच्चाई पर पर्दा डालने और कहानी गढ़ने डेढ़ दिन तक मशक्कत करनी पड़ी।



वही तोरवा में शहर के एक भाजपा नेता और भईया के पिछलग्गू के रेत का अवैध भंडारण को अड़धप में पकड़ने के बाद जिले के खनिज महकमे के अफसरों का दम घुटने लगा कि अरे बावा ये क्या हो गया। सवाल यह उठ रहा कि क्या इसी तरह माथा देखकर चन्दन लगाने से क्या सुशासन आएगा जिसके लिए करोड़ो रूपये खर्च कर यह अभियान चलाया जाएगा। क्या कानून के लंबे हाथ इसी तरह नेताओ के पिछलग्गुओं पर हाथ डालने या मामला सामने आने पर इसी तरह थरथराते रहेंगे।


जानकारों का कहना है कि राजनीति से जुड़े लोगों के संरक्षण में पनप रहे इन अपराधों पर यदि समय रहते लगाम नही लगाया गया तो कल ये ही बड़े नासूर बनकर उभरेंगे।
थर्रा रहे विभागों के अफसर
सरकार बदलने के बाद खनिज विभाग ही नही नगर निगम, पीएचई, स्वास्थ्य विभाग सभी दफ्तरों में ठेके और सप्लाई के काम के लिए नेताओ के पिछलग्गू अपने-अपने भैया का लिफाफा लेकर धमाचौकडी मचाने लगे कि भैया बोले है। सत्ता परिवर्तन के बाद ये तो चलता ही है, पर अब तो नेता के दरबारी बाबुओं और कर्मचारियों पर दबाव बना धमका रहे कि भैया ने कहा है ये काम मुझे ही मिलना चाहिए साहब मैडम सब से ओके करा लिया हूँ।
खबर है कि जोन क्रमांक 3 में भैया के एक पिछलग्गू को श्रमिको का टेंडर देने दूसरी बार टेंडर निरस्त कर फिर से तीसरी बार टेंडर कॉल करना पड़ा।
000
किसी नेता के दबाव में 3 री बार श्रमिको का टेंडर करने और राजनीतिक दबाव का आरोप गलत है। जोन 3 में नलकूप, नाली सफाई समेत 3 टेंडर है, केवल एक नलकूप के श्रमिकों के लिए 3 री बार टेंडर किया जा रहा, वो भी निविदा समिति के निर्देश पर।
सबीना अंनत
जोन कमिश्नर जॉन क्रमांक 3
नगर निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 22, 2026रतनपुर कलमीटार माँ महामाया धाम में नवरात्र पर्व की धूम, रविवार को चतुर्थी पर्व पर लगा रहा दर्शनार्थियों का तांता
UncategorizedMarch 22, 2026महासमुंद में चैत्र नवरात्र की चतुर्थी पर बड़ा हादसा, रोपवे का केबल टूटने से पहाड़ी पर गिरी दर्शनार्थियों से भरी ट्रॉली, 1 की मौत 16 घायल
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*

