ब्रेकिंग

तखतपुर विधायक के कार्यक्रम में पाकिटमारी, दो आरोपी पकड़ाए, एक फरार

Spread the love

बिलासपुर। तखतपुर विधायक के आयोजन के दौरान जेब काटने के आरोप में पुलिस ने दो जेबकतरों को गिरफ्तार कर नगद रकम जब्त किया है।

13 सितंबर 2025 को तखतपुर मंडी चौक में विधायक का कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था। मची रेलमपेल के दौरान जमकर पकिटमारी हुई।
कईं लोगो की जेबें कटी। भीड़ का फायदा उठा पाकिटमारो ने ग्राम बरही के राजेन्द्र मेरसा के पाकिट से 2000/ रूपये और अन्य कार्यकरताओं के पाकिट से 40000/ रूपये पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर तखतपुर पुलिस ने पेशेवर पाकिटमारो की तलाश की मौके के वीडियों फुटेज से आरोपियों की पहचान करते हुए घटना स्थल से संदेही प्रकाश संवरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की वही
पण्डरिया जिला कबीरधाम भेजा से उसके साथी आरोपी हीरू संवरा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपियों से पाकिटमारी की रकम 18000 रूपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *