ब्रेकिंग

महानगर के तमगा वाले न्यायधानी में  नाबालिक बालिका से वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला- पुरुष और दो नाबालिग बालिका समेत 4 गिरफ्तार, कार्रवाई सरकंडा पुलिस की

Spread the love

बिलासपुर। जो भी हो 3 मामले में बिलासपुर महानगर बन गया, ट्रेफिक सिग्नल में भीख मांगते भिखारी, वेश्यावृत्ति और जलभराव, फिलहाल मामला नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गिरोह के भंडाफोड़ का है, सरकण्डा पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला, उसके साथी और विधि से संघर्षरत दो नाबालिक बालिका समेत 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला।

पुलिस के मुताबिक गत 8 अगस्त 2025 को एक महिला ने सरकण्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 9 वी क्षा तक पढ़ी नाबालिक बेटी, घरेलू विवाद से नाराज होकर घर से बिना बताए चली गई है। आसपास तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला, सन्देह है कि किसी ने उसका अपहरण किया है। सरकण्डा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिग को ढूंढ निकाला नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह अपनी नाबालिक सहेली के घर गई थी। सहेली और उसके परिजनों ने बहलाकर अपने पास रखा और फिर उसे रायगढ़ ले गए। वहां एक कमरे में रखकर जबरन शराब पिलाई जाती थी और अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था। विरोध करने पर मारपीट कर धमकी दी जाती। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी, विकास उर्फ विक्की भोजवानी के साथ मिलकर इस पूरे धंधे को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने भी कबूल किया। पुलिस ने नाबालिक सहेली, उसकी मां कालिका तिवारी और मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की भोजवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी विक्की भोजवानी के विरुद्ध पूर्व में भी पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।


ये है आरोपी

  1. कालिका तिवारी पति संतोष तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह थाना सरकण्डा,
  2. विकास उर्फ विक्की भोजवानी पिता स्व. चंद्रप्रकाश भोजवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी मसानगंज
  3. विधि से संघर्षरत 2 नाबालिक बालिका

स्पा से पकड़ाई थी आधा दर्जन महिलाएं


हाल ही में तोरवा पुलिस ने जगमल चौक के पास मुख्यमार्ग पर स्पा सेंटर के आढ में वेश्यावृत्ति के मामले में खुशी स्पा में में छापा मारकर 6 महिलाओ को पकड़ा था, कई बार सिविल लाइन पुलिस ने छत्तीसगढ़ भवन के पास से वेश्यावृत्ति की लगातार मिल रही शिकायत पर महिलाओ और युवतियों को पकड़ा, जिससे जाहिर है कि शहर में देहव्यापार बड़े पैमाने पर चल रहा, ये तो वे है जो पकड़े गए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *