ब्रेकिंग

पीडीएस सिंडिकेट सबसे मजबूत, कनकी कांड के बाद अब लिंगियाडीह स्टेट वेयर हाउस धर्मकांटे से गरीबो के चावल में दांढी मारने का आरोप, संघ की शिकायत पर तत्काल एक्शन, स्पॉट में बांट रखकर किया नापतौल, उठे सवाल तो बोले चल रही जांच अभी कुछ न बोलेंगे

Spread the love

लिंगियाडीह स्टेट वेयर हाउस

बिलासपुर / न्यायधानी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सरकारी राशन की सार्वजनिक चोरी नही लूट मची है, कनकी कांड सिंडिकेट के बाद अब लिंगियाडीह वेयर हाउस के धर्मकांटा से सरकारी चावल में भारी गड़बड़ी के आरोप और आरोप के बाद अब इस पर लीपापोती के आरोप लग रहे हैं।

एक दिन पहले बाट रखकर ठीक करने आरोप

सरकारी उचित मूल्य दुकान विक्रेता कल्याण संघ के सदस्यों ने लिंगियाडीह स्टेट वेयर हाउस के धर्मकांटे में चावल के हेराफेरी व राशन के कम तौल का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कलेक्टर और खाद्य नियंत्रक से की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद विभाग ने बिना शिकायतकर्ताओं को विश्वास में लिए आनन-फानन में सत्यापन भो करा लिया, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनकी शिकायत पर सम्भवतः पहली बार इस वेयरहाउस के धर्मकांटे का सत्यापन किया गया वो भी शिकायत होते ही । शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वहां से ट्रकों में लोड किए जाने वाले अनाज में करीब 50 किलो तक की कमी पाई गई इसीलिए उन्होंने आरोप लगाया उनका ये भी आरोप है कि ये खेल लंबे समय से चल रहा है।

शिकायत पर सत्यापन के लिए पहुचे नापतौल विभाग के अफसर

जिसकी मार दुकानदारों को झेलना पड़ रहा है और उन्हें ही वो अंतर की खाई पाटनी पड़ रही, वही इस विषय में जब जांच के लिए पहुंच अधिकारियो ने मीडिया कर्मियों द्वारा चर्चा की गई तो वे सत्यापन की प्रक्रिया जारी होने का हवाले देते हुए बचते हुए दिखे ।

जांच जारी है…

बुधवार को मौके पर पहुची जांच टीम के अधिकारियों से जब मीडिया ने इस गफलत को।लेकर सवाल किया तो अफसर जांच जारी है, रिपोर्ट आने पर जानकारी दी जाएगी कहकर चलते बने…

सदस्य बोले खानापूर्ति

वही संघ सदस्य इस कार्रवाई से असंतुष्ट है, उनका कहना है कि विभाग और अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं।

आरोप गम्भीर, कार्रवाई संदिग्ध

गरीबों के सरकारी राशन की खुली लूट का ये आरोप बेहद गंभीर है। पर जांच के नाम पर
की जा रही लीपापोती का आरोप उससे भी गम्भीर है और सिस्टम पर सवाल खड़े करने वाला है।

रवि परियानी, अध्यक्ष उचित मूल्य दुकान विक्रेता कल्याण संघ

गणेश कुमार,नापतौल इंस्पेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *