ब्रेकिंग

दयालबंद का विद्युत कार्यालय बना कबाडग़ंज, परिसर में बेतरतीब बिखरे पड़े है पुराने मीटर और ट्रांसफर बॉक्स

Spread the love

बिलासपुर । दयालबंद विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक अभियंता कार्यालय के अफसरों ने पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की वॉट लगाकर रख दी हैं। पूरा परिसर खराब मीटरों और विधुत के ट्रांसफार्मर बॉक्स के कबाड़ से अटा पड़ा है।
यह कार्यालय लिंकरोड जोन नगर सम्भाग-1 पूर्व कहलाता है,,,आप खुद इन तस्वीरों में देखिए ये इस परिसर और पीछे सहायक अभियंता का दफ्तर है…

सवाल यह उठ रहा कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित इतनी अमर्यादित हो गई है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को तक नही मानती और यदि मानती है तो फिर ये दफ्तर कबाडग़ंज में तब्दील क्यो है।

सीजीडीएनए की टीम ने सहायक अभियंता से दफ्तर में सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनके दफ्तर के दरवाजे के एलड्राफ्ट लगा था,,, अंदर स्टाफ से पूछने पर पता चला कि एई(सहायक अभियंता) साहेब अवकाश पर और उनकी जगह जेई साहब(जूनियर इंजीनियर) प्रभार पर है, जो अभी मीटिंग में गए है।फिर उनसे मोबाइल पर सम्पर्क कर चर्चा की गई…

0000


ऐसी बात नही है, ये उपभोक्ताओं के घरों और संस्थानों से निकाले गए मीटर है, इनकी जगह उनके यहॉ स्मार्ट मीटर लगाए गए है, इन पुराने मीटरों को मुख्यालय के गोदाम में भेजवाया जा रहा, गाड़ी आने पर इनका उठाव करा साफ सफाई कराई जाएगी।

कृष्णा जोशी
जेई एवं प्रभारी एई
कार्यालय सहायक अभियंता
दयालबंद बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *