
बिलासपुर ,,, जिले का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र व्यापार विहार नकली माल के नाम से मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो गया है। जिला प्रशासन के फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम ने गुरुवार को फिर व्यापार विहार के सुनील ट्रेडर्स में नकली माल की शिकायत पर छापामार कार्रवाई कर विभिन्न उत्पादों के सेम्पल लिए। लगातार कार्रवाई से हलाकान कारोबारी पूछ रहे कि आज तक ये रिपोर्ट नही आई कि कौन सा सैंपल नकली निकला और कौन असली यदि विभाग सच में नकली माल से उपभोक्ताओं को बचाना चाह रहा है! तो सीधे कारखानों और मिलो में दबिश देकर कार्रवाई की जाए… ताकि इस पर प्रभावी रोक लग सके… !


जिला प्रशासन के फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम ने 2 जुलाई को फिर व्यापार विहार के अनिल ट्रेडर्स में कार्रवाई की… दुकान के रेख से पैक पैकेट और शीशियों के सैंपल लिये गए… विभागीय अफसरों का कहना है कि नकली माल की शिकायत पर वे लोग यहां कार्रवाई करने के लिए आए है! उत्पादों के सैंपल लिए जा रहे है!
गौरतलब है! कि दो दिन पूर्व भी विभागीय टीम ने व्यापार विहार के 2 संस्थानों में दबिश दी थी… वहाँ क्या मिला पूछने पर अफसरों का कहना है! कि शिकायत पर अभी यहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है! रिपोर्ट आने पर ही पता लग सकेगा… वहीं व्यापार विहार से अब तक कितने संस्थानों से क्या- क्या सैंपल लिए गए और उनकी क्या रिपोर्ट आई है! पूछने पर टीम के अफसरों का कहना है! कि जांच अभी प्रक्रियाधीन है!
व्यापार विहार ही निशाने पर क्यों …
शहर में बड़ी संख्या में डेयरी, संचालित है, खोवा मंडी, और अन्य खाद्य संबंधी संस्थान संचालित है! बावजूद इसके व्यापार विहार फूड एवं सेफ्टी डिपार्टमेंट के निशाने पर है! व्यापार विहार के व्यापारी हलकान है! कि आखिर उनके ही संस्थानों पर क्यों आए दिन दबिश दी जा रही है! व्यापारियों का कहना है! कि केवल सैंपल लिए जा रहे है! रिपोर्ट आज तक नहीं आई… जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि यहां नकली माल का कारोबार होता है या हो रहा है।
ऑफिस में सन्नाटा कोई नहीं बताता…
CGDNA की टीम ने फ़ूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के टीम से सवाल किया कि आज तक व्यापार विहार से कितने सैंपल लिए गए है! कितने की जांच रिपोर्ट आई है! कितने सही और कितने गलत पाए गए है, तो अफसर जवाब नहीं दे सके… CGDNA की टीम ने कई बार कंपोजिट बिल्डिंग के विभाग के दफ्तर में भी संपर्क का प्रयास किया परंतु दफ्तर में कोई नहीं मिले….
000
नानकराम खंडूजा, अध्यक्ष बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026तू न सम्हाले तो हमे कौन सम्हाले…? मामला राष्ट्रीय पर्व के दौरान नगर विधायक के समर्थकों के अपमान का, मामले में 4 दिन बाद भी पार्टी – संगठन ने नही लिया संज्ञान… कहा आपसे न उम्मीद
UncategorizedAugust 18, 2026सेंट्रल जेल के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भी हुआ मुन्नी की तरह बदनाम, चौकीदार की हत्या से उबरे नही अब स्वतंत्रता दिवस के दिन लाये गए दुष्कर्म के आरोपी किशोर की वॉशरूम में फंदे पर लटकती मिली लाश…!
UncategorizedAugust 18, 2026नागपंचमी के साथ ही श्री व्यंकटेश मंदिर में झूला महोत्सव की धूम, झूले पर विराजे श्रीभगवान रोज सजाई जा रही आकर्षक झांकियां…
UncategorizedAugust 18, 2026झोलापति नही छत्तीसगढ़ को चाहिए थलापति, निजी अस्पतालों में लाश को बंधक बनाने, मरीज की मौत के बाद 18 घण्टे की चिकित्सा के पौने 5 लाख के बिल और लापरवाही को लेकर पनप रहा जनाक्रोश…



