ब्रेकिंग

फिर तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों के बीच मिली अधजली लाश, दहशत में लोग पुलिस को कौन दे रहा चुनौती

Spread the love

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के सबसे शांत और न्यायधानी के नाम से गौरान्वित बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इंदिरासेतु कांड की तर्ज पर मिली अधजली लाश ने शहरवासियों की चिंता और पुलिस का टेंशन बढ़ा दिया है । तिफरा सब्जी मंडी के पास के झाड़ियों से धुआं उठते देख मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर जाकर देखे तो सन्न रह गए, सामने एक युवक की अधजली लाश पड़ी थी, सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची।

लोग चर्चा करते रहे कि बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर सबूत मिटाने के लिए मृतक की लाश को जलाने का प्रयास भी किया है, पुलिस ने मृतक के शव के पास से कुछ सामान और साक्ष्य के लिए नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस तरह की दूसरी घटना ने कई सवाल और पुलिस कर लिए चुनौतियां खड़ी कर दी है, क्योकि हाल ही में इंदिरा सेतु पुल के नीचे नदी में एक अधजली लाश मिली थी,

इसी तरह के दुसरे मामलों ने पुलिस को मोड्स अप्रेंटिस की दिशा दिखा दी है। पुलिस को किसी नतीजे पर पहुचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दरकार है। जिससे मौत के कारण का पता चल सके। लगातार हुई इस तरह की घटना ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है,
चाकूबाजी की अल्टरनेट घटनाओं ने पहले ही शहरवासियों की टेंशन बढ़ा रखी है, आलम यह है कि सबके मन मे तब तक भय बना रहता जब तक घर के सारे सदस्य घर के चौखट के अंदर लौटकर न आ जाये।
साइकोबाजी तो नही इस घटना को लेकर चल रही चर्चा में ये भी चर्चा आम है कि ये कही साइकोबाजी तो नही, इस घटना का इंदिरासेतु की घटना से कोई कनेक्शन तो नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *