ब्रेकिंग

नूरा कुश्ती या सदन में उठेंगे जनहित के मुद्दे, सोमवार को पता चलेगा क्या होगा उत्ते, निगम के सामान्य सभा की बैठक सोमवार को

Spread the love

0 अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र को बना डाला बाल भारती, 37 में 27 प्रस्ताव इसी के

0 क्या अफसर नेता नही घूमते शहर और घूमते है तो क्यो मूलभूत सुविधाओं के टोटे के बजाय क्यो ऐसे मुद्दों का कहर

बिलासपुर। 6 माह बाद सोमवार 6 अक्टूबर को होने वाले
बिलासपुर नगर निगम के सामान्य सभा में निगम की संपत्तियों की चोरी,जर्जर सड़कों, करोड़ो खर्च के बाद भी सफाई की बदहाल व्यवस्था, जलभराव को लेकर हंगामे के आसार है। सोमवार को दिखेगा की विपक्ष में धार है या सब सेट है।
दोपहर 12 बजे से पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में छह महीने बाद होने वाले इस बैठक के लिए 37 एजेंडे रखे गए है जिनमे से 27 एजेंडे केवल अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र से संबंधित हैं जिसे बालभारती की तरह मोटा तगड़ा बनाया गया है।
विपक्षी पार्षदों का कहना है कि इन एजेंडो में जर्जर सड़क और जनहित के मुद्दों के बजाय
पार्षद निधि को डबल करने, 6 स्थानों के नामकरण, काम्प्लेक्स की प्लानिंग का पुलिंदा है, जनप्रतिनिधियों और अफसरों को सम्भवतः शहर की दुर्दशा दिखाई ही नही दे रही, तभी तो इन एजेंडो में शहर की मूलभूत समस्याओं — बदहाल सड़को, बरसा जल की निकासी, ठप स्ट्रीट लाइट, कचरा उठाव जैसे जनहित के मुद्दों का अतापता नही है।
प्रमुख मुद्दों में जीएसटी में राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने, शहर की बदहाली के मद्देनजर विकास कार्यो के बजाए पार्षद निधि डबल यानी 6 लाख से बढ़ाकर दुगना 12 लाख करने,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *