
बिलासपुर । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गोड़पारा के पुराने पंडित मुन्नूलाल शुक्ल स्कूल परिसर में विजयादशमी उत्सव पर पथसंचलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सभी समाज को संघ से जोड़कर सामाजिक समरसता का सन्देश देना है।


कार्यक्रम की मुख्यवक्ता पुष्पा दीक्षित ने अंग्रेजियत को बढ़ावा देने और प्राचीन भाषा संस्कृत के पतन पर अपनी बात रही। वही दूसरे वक्ता गोवर्धन गुलहरे ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ की गतिविधियों को जनजन तक पहुचाने स्वयं सेवकों के आव्हान किया।

इस अवसर स्वयं सेवकों ने दण्ड योग आसन और बस्ती में पथसंचलन निकालकर आमजनमानस को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।इस आयोजन में गोड़पारा, गोलबाजार क्षेत्र के वरिष्ठ स्वयं सेवक, नागरिक और मातृ शक्ति मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि संघ की शताब्दी का यह पर्व पूरे वर्ष भर और हर मुहल्ले में मनाया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

