
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले में रह रहे एक युवक संजय यादव (29) के अपहरण का मामला सामने आया है। युवक ने खुद अपने पिता को फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है और फिरौती के तौर पर 10 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। खास बात यह है कि संजय ने यह भी कहा कि पैसे उसके ही बैंक खाते में जमा करवा दिए जाएं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है और इसकी जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है।
संजय यादव मूल रूप से जशपुर जिले के नारायणपुर देरहाखार का रहने वाला है और पिछले 10 वर्षों से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराये के मकान में रह रहा था। उसने एमएससी तक की पढ़ाई की है और फिलहाल कोचिंग करने के साथ-साथ बैंक में भी कार्यरत था।
बताया गया है कि संजय 1 अक्टूबर को अपने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर घर आने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात भर नहीं पहुंचा। अगले दिन पिता ने संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। चिंतित परिजन बिलासपुर पहुंचे तो पाया कि उसके कमरे पर ताला लगा हुआ था।
इस बीच 5 अक्टूबर को संजय ने खुद अपने पिता को फोन कर बताया कि उसे 8 से 10 लोगों ने अगवा कर लिया है और 10 लाख की फिरौती मांगी जा रही है। उसने कई बार फोन किया और हर बार यही बात दोहराई। जब पिता ने फिरौती की रकम कहां जमा करनी है यह पूछा, तो संजय ने कहा कि उसके ही बैंक अकाउंट में पैसे डलवा दिए जाएं।
सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। मोबाइल फोन की लोकेशन बार-बार बदलने के कारण पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार लोकेशन पेंड्रा-गौरेला क्षेत्र में मिली थी, जहां टीम भेजी गई थी। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी मुख्यमंत्री निवास तक पहुंची है और वहां से भी पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल युवक का सुराग नहीं लग पाया है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026कोषाध्यक्ष से सीधे अध्यक्ष की कुर्सी पर बल्लू की ‘बल्लेबाजी’ जूना बिलासपुर व्यापारी संघ में सिंधी समाज के उपाध्यक्ष बलराम हरियाणी (बल्लू) की ताजपोशी, सर्वसम्मति से मिली कमान; बोले व्यापारियों का साथ मिला तो संगठन को बनाएंगे और मजबूत…
UncategorizedAugust 21, 2026NSUI ग्रामीण की हॉट सीट पर रंजेश सिंह क्षत्री की एंट्री, अब कॉलेजों में अफसरशाही की लगेगी ‘क्लास’ छात्रसंघ चुनाव बहाली, RTE और छात्रों की समस्याओं पर छेड़ेंगे मोर्चा—नई टीम भी जल्द मैदान में, बोले रंजेश… छात्रहित में आवाज दबेगी नहीं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा…
UncategorizedAugust 20, 2026रोहित तिवारी का चला संगठन में ‘तिवारी फॉर्मूला’! मंथन सभागार में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान, प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष तो प्रशांत-जूही को अहम जिम्मेदारी; सुमंत को उप प्रांताध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दिखाया संगठनात्मक दांव…
UncategorizedAugust 20, 2026आईटीआई में ‘ट्रेड’ का खेल या नियमों की अनदेखी? NSUI के प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा, बेसमेंट से फायर सेफ्टी तक उठाए सवाल; बोला—पहले जांच तो हो, फिर खुलेगा महाराणा के ‘मान्यता मॉडल’ का राज…



