ब्रेकिंग

सिरगिट्टी पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल, पीड़िता ने लगाई गुहार…

Spread the love

बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूर्यवंशी समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत की है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। समाज के लोगों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं और पुलिस से मिलीभगत का दावा कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले सतनामी समाज के कुछ अज्ञात लोगों ने सूर्यवंशी समाज के घरों पर पत्थर फेंके। इस घटना के बाद गांव की महिलाओं ने इस समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाई। लेकिन इसी दौरान क्रांति बर्मन, शशिकांत बर्मन और उनके साथी वहां पहुंचे और नशे की हालत में महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे।

जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो शशिकांत बर्मन ने संतोषी लास्कर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपी बेखौफ हो गए हैं। वे खुलेआम मोहल्ले में घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी पुलिस से अपनी मिलीभगत का दावा कर रहे हैं और खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सूर्यवंशी समाज के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो गांव छोड़ने तक का मन बना लिया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में हस्तक्षेप करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

न्याय की मांग
सूर्यवंशी समाज के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। पुलिस की लापरवाही से आम लोगों का कानून व्यवस्था पर से भरोसा उठ रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला और भी गंभीर हो सकता है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ितों को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *