ब्रेकिंग

शनिचरी मछली मार्केट के बगल के गुरुकृपा ट्रेडर्स के तेल और अनाज गोदाम में दिवाली की रात लगी आग,  मौके पर पहुँचा दो दमकल और पुलिस का अमला

Spread the love

0 पहेली बनी आगजनी न गोदाम में लाइट की व्यवस्था न दिए जलाए फिर कैसे लगी आग
0 पहले भी हो चुकी आगजनी इसलिए संचालक ने बरती एहतियात फिर भी लग गई आग

बिलासपुर। सोमवार को दिवाली की रात शनिचरी मछली मार्केट के बगल में गुरुकृपा ट्रेडर्स के तेल और अनाज गोदाम में आग लग गई।

गोदाम के संचालक ने बताया कि वे करीब 8 बजे गोदाम में ताला बंद कर घर गए, इज़के करीब आधे घण्टे बाद उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना मिली, सूचना पर सिटी कोतवाली और 2 फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुँच गए, दमकल कर्मियों ने बाहर दीवार पर लगे दो शटर को खोल पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पा लिया पर दमकल स्टाफ का कहना है कि दीवार के किनारे जमाकर रखे गए तेल के टीनो और अनाज के पीछे से अभी भी धुंआ उठ रहा, जिससे अभी काम बाकी है।

वही गुरुकृपा ट्रेडर्स के संचालक का कहना है कि उनके गोदाम में पहले भी आगजनी हो चुकी है, इसलिए उन्होंने गोदाम में बिजलीं ही नही लगवाई न दीवाली का दिया जलाया, पटाखे की चिंगारी अंदर जाने की जगह ही नही फिर आग लगी कैसे ये समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *