ब्रेकिंग

बिलासा एयरपोर्ट को 4 सी केटेगरी व पूर्ण हवाई सेवा प्रदान करने समिति ने फिर रैली निकाल कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा सभी महानगरों से जुड़ने तक जारी रहेगा आंदोलन

Spread the love

बिलासपुर। हवाई सेवा संघर्ष समिति के अनवरत चल रहे धरना आंदोलन के 6 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी अभी तक बिलासा एयरपोर्ट को C 4 कैटिगरी का दर्ज़ा न मिलने से आक्रोशित संघर्ष समिति ने जूना बिलासपुर पचरीघाट से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि बिलासपुर को आज तक जो भी मिला संघर्ष से ही मिला, समिति द्वारा धरनास्थल राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर में चकरभाठा के बिलासा एयरपोर्ट को सर्वसुविधा युक्त बनाने और पूर्ण हवाई सेवा प्रदाय करने समिति लगातार संघर्ष कर रही 6 साल हो गए, जब तक बिलासा एयरपोर्ट से महानगरों के लिए हवाई सुविधा नहीं शुरू नही होती उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

इस आयोजन के हवाई सेवा संघर्ष समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *