ब्रेकिंग

गोपाष्टमी पर टिकरापारा अटल वाटिका में रही गौ पूजन और गौ कथा की धूम, पूजा अर्चना कर किया गया भोग भंडारे का आयोजन

Spread the love

बिलासपुर। गोपाष्टमी पर टिकरापारा यादव मोहल्ला के अटल वाटिका परिसर में माँ अंजना गौ सेवा समिति द्वारा गौमाता के पूजन और गौ कथा का आयोजन किया गया।
कथा वाचक पंडित गोपालकृष्ण रामानुजदास जी ने श्रोताओं को गौ माता की महत्ता बताई, उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि गौ माता के शरीर मे 36 कोटि देवी देवताओं का वास है, पर आज गौ माता की दुर्दशा है, लोगो के पास थार कार बाइक और कुत्ता रखने की जगह है पर गौ माता के लिए जगह नही।

उन्होंने कहा कि यदि गौ रखने की जगह नही तो कम से कम गौ माता के प्रति श्रद्धा रखे, गौ दान और तीर्थ का पुण्य तभी मिलता है जब आपने गौ सेवा किया हो। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओ को बताया कि गौ माता के गोबर में माँ लक्ष्मी का वास होता है, आपको लक्ष्मी तभी प्राप्त होगी जब आप गोबर उठाएंगे, क्योकि गौ माता वैतरणी पार कराते है, गौ माता पूरे परिवार की रक्षा करती है आपके ऊपर आने वाले संकटो को हरती है,

उन्होंने भगवान श्री कृष्ण, भगवान श्री राम, देवताओं के राजा भगवान इंद्र और कामधेनु माता की कथा सुनाते हुए माताओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को गौ माता के पुण्य प्रताप से अवगत कराएं ताकि नई पीढ़ी गौ माता की सेवा कर अपना जीवन संवार सके।
इस अवसर पर महिलाएं, बच्चे , युवा बुजुर्ग, वंदेमातरम मित्र मंडल के पदाधिकारी व सदस्य और अंजना गौ सेवा समिति के गौ सेवक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कथा वाचक पंडित गोपालकृष्ण रामानुजदास
पवन निर्मलकर, जिला गौ सेवा अध्यक्ष माँ अंजना गौ सेवा समिति बिलासपुर
पंकज सोनी, गौ सेवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *