ब्रेकिंग

कलेक्टर जनदर्शन में मची रही आवेदकों की रेलमपेल, जमीनो पर कब्जे, गिरदावरी में लापरवाही और वन्यग्राम फदहाखार के बाशिंदों को हटाने के नोटिस का मामला छाया रहा

Spread the love

बिलासपुर। कलेक्ट्रेट जनदर्शन मंगलवार को गिरदावरी में लापरवाही के कारण रकबा कम दिखाने, फदहाखार वन ग्राम के ग्रामीणों की झुग्गियां हटाने के नोटिस और सरकारी जमीन में बेजा कब्जा का मामला छाया रहा।
   कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से गहमा गहमी का माहौल रहा, शहर और ग्रामीण क्षेत्र से अपनी समस्याओं के निदान लिए पहुँचे आमजन मंथन सभाकक्ष कद सामने अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

गिरदावरी में लापरवाही का आरोप



बेलतरा क्षेत्र के सेलर सोसायटी में धान बेचने वाले ग्राम मोहरा के किसानों ने बताया कि पी-2 खण्ड 2 में उनका रकबा और फसल विवरण जीरो दिखा रहा। इसके चलते मोहरा के किसान इस बार बहुत मुशिकल में है कि वे अपना धान बेचेंगे कैसे। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के आरआई और पटवारी पर गिरदावरी में लापरवाही का आरोप लगाया, उनका कहना है कि पटवारी आते ही नही कभी कभार आधे घण्टे ऑफिस में बैठे सूचना पर जब वे लोग उनसे मिलने पहुँचे वे नदारद रहे, पूछने पर अब वे कह रहे कि वे इसमें कुछ नही कर सकते तो करेगा कौन यही जानने कलेक्टर के पास आवेदन लेकर आये है।

सुदर्शन
कृषक ग्राम मोहरा

फदहाखार के रहवासियों ने बोला हल्ला
      – वही शहर से लगे फदहाखार वन्य ग्राम के वनभूमि पर सालो से रह रहे ग्रामीण भी वन विभाग के कब्जा हटाने के नोटिस पर अपना घर टूटने के भय से बड़ी संख्या में जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाने पहुँचे, कलेक्टर ने उन्हें डीएफओ से चर्चा कर उचित पहल करने आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *