
0 वैध-अवैध को लेकर निगम की हो रही जमकर फजीहत

0 कार्रवाई करने के बजाय रसूखदार अवैध निर्माणकर्ताओं के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे जिममेदार
बिलासपुर। दुर्भाग्य है न्यायधानी का जिन्होंने खुद नियम विरुद्ध आवासीय भूखण्ड पर व्यवसायिक और अनुमति विरुद्ध काम्प्लेक्स खड़ा कर लिया, वैध- अवैध का धर्मदंड उन्ही के हाथ है। गरीबो के झोपड़ों को एक झटके में ढहाने वाले ये अफसर बड़े लोगों के निर्माण पर प्रवक्ता की तरह किस तरह कुछ भी बोलकर बचाव करते है आप खुद देख लीजिए।
मेयर के हड़काने के बाद ज्वाली नाला रोड के अवैध निर्माण की कार्रवाई को अधूरा छोड़कर लिंगियाडीह भागे निगम प्रशासन के अमले को वहाँ भी विरोध और पक्षपात का आरोप झेलना पड़ा। दम्पत्ती की गैर मौजूदगी में यहाँ की गई तोड़फोड़ के सदमे से परिवार के कैंसर पीड़ित मासूम बच्चे की मौत को लेकर जमकर बवाल हुआ।फजीहत और जनाक्रोश को देखते हुए निगम के अमले को यहां से भी भागना पड़ा जिसको लेकर निगम की जमकर फजीहत हो रही।

सफेद झूठ
नगर निगम के भवन शाखा अधिकारी कह रहे कि ज्वाली नाला वैकल्पिक मार्ग पर 3 अवैध निर्माण तोडे गए है, शेष 3 को निर्माता खुद तोड़ रहे आप खुद देखिये जैसा था वैसा ही है एक ईंट भी नही टूटी आप खुद समझ सकते है कि चल क्या रहा क्यो भवन शाखा अधिकारी को झूठ बोलना पड़ रहा।

क्या वैध हो गया ज्वाली पुल का निर्माण,?
महापौर और उनके पति ने अपने समाज के व्यापारियों के तोड़े गए भवन को लेकर निगम के अफसरों को ऐसा हड़काया कि अमला इधर पलटकर देखने नही आया।
सीजीडीएनए की टीम ने उनसे जानना चाहा तो क्या वैद्य हो गए ज्वाली पुल रोड के सारे निर्माण आप खुद सुनिए वे कैसे अवैध निर्माणकर्ताओं के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार

