ब्रेकिंग

न विधायक की घुड़की से और न कांग्रेस की चेतावनी से, केंद्रीय राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शहर का अपोलो चल रहा अपनी मनमानी से, केंद्र सरकार की महती आयुष्मान योजना को दिखा रहा ठेंगा

Spread the love

0 सीएमएचओ के पत्र को बना रहे पोंगली
0 इतनी महत्वपूर्ण योजना के बाद भी बेचा-बाची और गिरवी की विवशता

बिलासपुर। पब्लिक बोल रही राजनीति में दम नही है, तभी तो उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री के शहर का अपोलो हॉस्पिटल प्रबन्धन सत्तासीन विधायक की घुड़की और कॉंग्रेस के आंदोलन व चेतावनी के बाद भी केंद्र सरकार की महती आयुष्मान योजना को सरेआम ठेंगा दिखा रहा कि कर लो जो करना है। मरना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का है जिन्हें सरकार की इतनी महत्वपूर्ण योजना के बावजूद जमीन जायजाद और मंगलसूत्र बेच या गिरवी रखकर अपने बीमार और घायल मरीजो का उपचार कराना पड़ रहा। नेताओ की खमोशी ओढ़ने की चाहे जो भी वजह हो पर पब्लिक है भाई खुलकर बोल रही है। सीजीडीएनए की टीम ने शुक्रवार को जनहित के इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेत्री, अधिवक्ता और आपोलो से पीड़ित एक परिवार से चर्चा की… आप खुद सुनिए वे क्या कह रहे है…

पिंकी बतरा, कांग्रेस नेत्री
सुभाष मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता
प्रणव बनर्जी, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीर बनर्जी के भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *