ब्रेकिंग

निरतु के कोल बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट में हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत से मचा बवाल

Spread the love

बिलासपुर …सोमवार सुबह निरतु के कोल बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट में कोयला परिवहन के दौरान भारी भरकम ट्रेलर को रिवर्स होने से पहिये की
चपेट में आये श्रमिक खगेश पटेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के विभत्स दृश्य से भड़के ग्रामीणों और श्रमिको ने मुआवजे की मांग और मृतक के नाबालिग होने का आरोप लगा जमकर हंगामा मचाया।
बताया जा रहा कि ट्रेलर कोयला खाली कर लौट रहा था और बैक करते वक्त चालक ने पीछे खड़े कंपनी कर्मचारी खगेश को नहीं देखा। खगेश पिता गोवर्धन पटेल, ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे कुचलने से लहुलुहान होकर तड़पता रहा और वही दम तोड़ दिया। श्रमिक खगेश निरतु का ही रहने वाला था।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लचर बताते हुए इस गंभीर लापरवाही पर दोषी ड्राइवर के खिलाफ दर्ज करने एफआईआर और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की, बताया जा रहा कि प्लांट के मालिक प्रवीण झा छत्तीसगढ़ से बाहर है।

चालक हिरासत में

मौके पर पहुँची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत करा शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है।
ग्रामीणों और श्रमिको ने घटना की पुररावृति रोकने ठोस कद। उठाने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *