
बिलासपुर। जिला सहकारी समिति और धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के अनिश्चित कालीन हड़ताल ने 5 दिन बाद होने वाले धान खरीदी को संकट में डाल दिया है। इधर
जिला सहकारी बैंक के सीईओ का दावा है कि शासन के निर्देशानुसार 15 नवम्बर से धान की खरीदी करेंगे।
जिला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा ने कहा कि वे शाखा प्रबंधक व सुपरवाइजरों के माध्यम से समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्था बनाने में लगे है। प्राधिकृत अधिकारियों को व्यवस्था बनाने कहा गया है, शासन का निर्देशा हैं समर्थन मूल्य पर 15 नवम्बर से ही धान खरीदी की जाएगी। जहां तक आंदोलनरत कर्मचारियों की बात है, उनके संगठन की ओर से शासन से 4 सूत्रीय मांगों पर चर्चा चल रही, मामला शासनस्तर का है उम्मीद है कि सरकार जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय लेगी।




