ब्रेकिंग

मिशन हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ के दूसरे दिन मंगल को फिर मचा जमकर बवाल, लगाया स्टे लगने के बाद तोड़फोड़ करने आरोप

Spread the love

0 महिलाओ ने पुलिस और निगम अमले पर लगाया गाली गलौच दुर्व्यवहार का आरोप
0 निगम अमले पर लगाया परिसर से कबाड़ चोरी कर ट्रैक्टर में भरकर बेचने आरोप

बिलासपुर। मिशन हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ के दूसरे दिन मिशनरी के लोगो ने तोड़फोड़ के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। दरवाजा फांदकर अंदर घुसे युवक युवतियों ने 3 बिल्डिंगों पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे का हवाला दे विरोध जता वीडियो बनाकर निगम अमले पर गाली गलौच करने का आरोप लगाया।


मंगलवार को सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई रात भर चलने के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। यहां के मुख्य बंगले और निवासरत 30 परिवारों को बेदखल कर उनके आवासों को ढहाने के बाद बुधवार को हॉस्पिटल भवन के पीछे की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाने कार्रवाई की गई, इतने में बाहर खड़े उत्तेजित मिशन परिसर के समाज के रहवासियों ने सुप्रीम कोर्ट से स्टे का हवाला दे विरोध जता हंगामा मचाया और दीवार फांद परिसर के अंदर घुस गए, तनाव की सूचना पर सीएसपी निमितेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुचे कुछ देर बाद निगम कमिश्नर, एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुँच गए। सभी को खदेड़कर बाहर निकाला गया जिसके चलते मिशन हॉस्पिटल परिसर के बाहर चिल्लाचोट मची रही सड़क जाम रहा।

कबाड़ बटोर गैंग सक्रिय

तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान कबाड़ बटोर गैंग भी सक्रिय रहा, एक गाड़ी में ये लोग बिल्डिंग से निकाले गए लोहे के रॉड और दूसरी गाड़ी में कार्टून (पुट्ठा) लोड बेचने के लिए तैयार गाड़ी खड़ी दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *