ब्रेकिंग

मिशन अस्पताल के जर्जर भवन को ढहाने के दौरान निकले नागराज, अमले में हड़कंप पेट पर लम्बा जख्म होने के कारण नही भाग सके

बिलासपुर। मिशन अस्पताल में तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान तब हड़कंप मच गया जब एक नाग सांप फनकार बैठ गया।
कार्रवाई रोक भयभीत निगम अमले ने इसकी जानकारी अफसर को दी। आनन-फानन में रेस्क्यू टीम को बुलवाकर सांप को रेस्क्यू कर पकड़ा गया तो उसका पेट लम्बा फटा था बताया जा रहा कि कार्रवाई के दौरान चोट लगने से नागराज के पेट में लंबा गहरा चीरा उभरा दिखाई दे रहा था जिसके कारण वह चल नहीं पा रहा था नहीं तो वह भाग जाता उसे पकड़ना मुश्किल हो जाता। बताया जा रहा कि रेस्क्यू टीम ने उसके पेट पर टांका लगवा उसका इलाज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *