0 ऑनलाइन रिश्ता बना ठगी का जाल, सरकारी अस्पताल में नौकरी का सपना दिखाकर रकम उड़ाई

0 सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की

बिलासपुर। शादी डॉट कॉम पर शादी का रिश्ता तलाश रही युवती से जान पहचान गांठ युवक सरकारी अस्पताल में नौकरी का झांसा दे 11 लाख रुपए का झटका दे गया। ठगी की शिकार युवती ने थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जेलगांव (कोरबा) निवासी 30 वर्षीया युवती रतनपुर में रहती हैं, करीब साल भर पहले उसकी जान पहचान जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम डूंगा निवासी पवन कुमार यादव से शादी डॉट कॉम पर हुई थी। बातचीत बढ़ी तो भरोसा भी गहरा होता गया।
पवन ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि वह बिल्हा सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी लगवा सकता है। रामा मैग्नेटो मॉल, बिलासपुर में दोनो की मुलाकात हुई पवन ने उससे 3 लाख रुपए नगद लिए। इसके बाद “अफसर बदल गए” कहकर उसने और रकम मांगी, युवती ने उसे 11,05,200 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
लेकिन न नौकरी की कोई खबर और न पवन का कुछ पता चला। युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



