
बिलासपुर । पता नही कौन हल्ला उड़ा रहा कि छत्तीसगढ़ में भी गुजरात मॉडल की तैयारी है, यहां भी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने वाला है। कांग्रेस में भी सेम इसी तरह हल्ला उड़ा जो चमचाकांड तक पहुँच गया, अब छत्तीसगढ़ भाजपा में होगा क्या राम जाने।
आमजन ही नही खुद भाजपा से जुड़े जानकार भी ये मान रहे कि बदलाव तो होगा ही।
दरअसल खाद की किल्लत, धान खरीदी के गिरदावरी से गाव- गाव के रकबा उड़ने, कलेक्ट्रेट तक गुहार लगाने पहुंचते अन्नदाता, परेशान किसान आंदोलित कर्मचारी, छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री बैन करने, बिजलीं संकट की दोहरी नही तिहरी मार बिजलीं हाफ योजना को बन्द कर ऊपर से स्मार्ट मीटर के अनाप शनाप बिलिंग और बिजलीं दर में बढ़ोतरी, भाजपा शासनकाल में फिर नसबंदी से दो महिलाओ की मौत, भ्र्ष्टाचार और गड़बड़ी बदनामी से घिरे अफसरों से प्रेम और उन्हें तमाम खामियों के बावजूद बड़ी कुर्सियों पर बिठाने की कवायद, बदहाल सड़के, बदहाल ट्रफिक व्यवस्था, 173 करोड़ का फेलियर आईटीएमएस और धड़ाधड़ निकल रहा 2 से 5 हजार का चालान,जनसुनवाई के नाम पर स्थानीय बाशिंदों पर लाठी चलवाने, सरकारी दफ्तरों में खुलेआम हर काम के लिए अवैध वसूली, अवैध खनन, चावल सिंडिकेट के अरबो के खेल, नियमितीकरण की मांग करते हजारों अलग अलग विभाग के उम्मीदवार, नेताओ के पिछलग्गुओं की ठेकेदारी और घटिया सप्लाई, भाजपा के अंदर चल रही अंदरूनी लड़ाई और खींचतान, नेताओ के ठसन और कार्यकर्ताओं की नाराजगी तमाम तरह की ऐंटीइंकम्बेंसी की पहाड़ का पहाड़ खड़ा हो गया है।
चर्चा ये भी है कि अगर समय रहते बदलाव और डेमेज कंट्रोल के लिए ठोस कदम नही उठाये गए तो संकट और भी बड़ा हो सकता है…?
हालांकि कि इस तरह का हल्ला कोई नया नही है, पहले भी छत्तीसगढ़ के सीएम जब-जब दिल्ली रवाना होते थे, मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हो जाती थी,,, ले देके विस्तार हुआ और इस चर्चा पर विराम लगा तो अब ये नई चर्चा चालू हो गई है…

भूपेश ने साध दिया निशाना
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नसबंदी ऑपरेशन के बाद हुई दो महिलाओं की मौत के मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान से फिर सियासत तेज हो गई है।
उन्होंने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर नकली और घटिया दवाओं का कारोबार धकाधक चल रहा है, आम लोगों की जान से खुला खिलवाड़ किया जा रहा।
श्री बघेल ने कहा की जब-जब भाजपा की सरकार बनती है, तब नकली दवाइयों की सप्लाई का खेला शुरू हो जाता है। पहले भी भाजपा शासनकाल में नसबंदी, ऑंखफोड़वा और गर्भाशय कांड जैसे मामले हुए थे, अब फिर वही हालात लौट आए हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…
UncategorizedJuly 13, 2026सेंट्रल जेल के बाद अब बाल सम्प्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, प्रहरी के हाथ – पैर बांध मुह में कपड़ा ठूंस हत्या कर 4 बाल आरोपी फरार…कानून व्यवस्था के हालात को लेकर फिर उठे सवाल…
UncategorizedJuly 13, 2026तत्कालीन कांग्रेस शासनकॉल के पीएससी घोटाले के सवाल पर हिचकिचाएं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, लेपर लीक कांड पर जोर कहा 21 मौतों के बाद भी अफसोस जाहिर करने सामने नही आये देश के शिक्षा मंत्री…
UncategorizedJuly 12, 2026आखिर वो कौन सी ताकत है जो जोन अध्यक्ष की शिकायत और सदन में मामला उठने के बाद चबूतरे पर दुकान तनवा रहा, मामला व्यापार विहार में सब्जी बेचने के लिए आबंटित चबूतरे पर अवैध निर्माण का…

