
0 बोले कर्मचारी हित से जुड़े मामलों में कार्रवाई नही हुई तो करेंगे आंदोलन
0 कर्मचारियों को बिना अधिकार ट्रांसफर करने और भविष्य निधि पर हुआ चर्चा

बिलासपुर। शनिवार को हुई नगर निगम स्वायत्त कर्मचारी संघ की बैठक में जोनल व्यवस्था के बाद बिगड़े हालात, कर्मचारियों को प्रताड़ित कर उन्हें 2-2,3-3 माह के पारिश्रमिक से वंचित करने, कोर्ट के फैसले और शासन के आदेश के बाद भी स्वछता दीदियों के भविष्य निधि से हो रहे खिलवाड़ को रोकने का मुद्दा छाया रहा। संघ ने इन मांगों को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने और इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर आंदोलन का रूख अख्तियार करने निर्णय लिया गया।

स्वामी विवेकानन्द उद्यान में रविवार को संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिना अधिकार के जॉन कमिश्नर द्वारा वाहन चालकों और स्वछता दीदियों को दुसरे जोन में मौखिक ट्रांसफर देने, फिर वहां पारिश्रमिक अटकने और नाम काटके चलता कर अपने करीबियों को गाड़ी चढ़ाने, स्वछता दीदियों के भी इसी नाम से पारिश्रमिक लटकने, पीएफ और अन्य मुद्दों को लेकर संघ के पदाधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों ने अपनी बात रखीं। संघ के पदाधिकारियों ने विचार विमर्श कर इन सभी मुद्दों पर आवेदन बना निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने और इज़के बाद भी समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन करने एकस्वर में निर्णय लिया।



