
0 संचालक कह रही दो दिन पहले डिलीवरी ब्वाय काम छोड़ चुका 3 दिन पुराना वीडियो आया

0 कुछ होगा या यहाँ भी बाबा भूसरूंग…?
बिलासपुर,,,, अगर आप बंगला गैस एजेंसी (एचपी) के कंज्यूमर है! तो सावधान हो जाइए क्योंकि आपके घरों में आने वाले गैस सिलेंडर से गैस की अवैध रिफिलिंग और चोरी हो रही है। यही वजह है कि गैस सिलेंडर महीने भर नही चल रहा। सवाल यह उठ रहा कि वो दो विभाग नाप तौल और खाद्य विभाग के अफसर क्या देख रहे, क्या वे इससे बेखबर थे या फिर सारा खेल उनकी सह पर चल रहा ये बड़ा सवाल है। विक्की ने इसकी शिकायत खाद्य नियंत्रक से की है। उन्होंने वही टीम गठित कर जांच कराने का जुमला गढ़ा पर सवाल ये है कि क्या जांच होगी, और क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी…

गोड़पारा के विक्की गुलहरे ने बताया कि वे बंगला गैस(एचपी) एजेंसी के कंज्यूमर है, एजेंसी के डिलवरी बॉय द्वारा लाये जा रहे सिलेंडर पर शक होने पर उन्होंने सिलेंडर का तौल कराया तो पिछले 3 माह में उन्हें कभी 3 तो कभी 5 किलो सिलेंडर मिला, इज़के बाद वे अपने एक साथी के साथ एजेंसी के डिलेवरी वाहन का पीछा करते रहे, 3 दिन पहले उन्होंने सिलेंडर से भरे डिलीवरी आटो का पीछा किया तो राजकिशोर नगर के बियाबान इलाके में एजेंसी के 3 – आटो दिखे जो सिलेंडरों से गैस की चोरी से रिफलिंग कर रहे थे, उन्होंने इसका वीडियो फोटो के साथ फ़ूड नियंत्रक को शिकायत सौंपा एजेंसी की संचालक को पूरे मामले से अवगत करा वीडियो फोटो दिखाया पर…

ब्लैक में भी चोरी
विक्की ने बताया कि एक दो बार जरूरत पड़ने पर उसने ब्लैक में भी सिलेंडर खरीदा तो उसमें से भी 4-5 किलो गैस कम निकलां यानि बेईमानी का काम भी पूरी ईमानदारी से हो रहा।
सरकार दे रही सब्सिडी की झप्पी, उसमें भी डाका…
सरकार गैस सिलेंडरों में जितने की सब्सिडी नही दे रही उससे ज्यादा इसके एडवरटाइजिंग में खर्च कर रही, और इतने प्रचार प्रसार के बाद सिलेंडर से गैस और पब्लिक के जेब से डाका का खाखा आखिर ऐसा कब तक चलेगा…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

