ब्रेकिंग

बालको डकैती कांड में जेल से सशर्त जमानत पर छूटी पूर्व सीएम की पूर्व अंडर सेक्रेटरी का नाम आने से मची खलबली, लग रहे आरोप, आरोपियों ने पूछा था कहा है सौम्या का पैसा

Spread the love

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालकों डकैती कांड के तार मनी लॉन्ड्रिंग केस से सशर्त जमानत पर रिहा हुई पूर्व सीएम भूपेश बघेल की करीबी पूर्व अंडर सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया से जुड़े होने के संकेत से खलबली मच गई है।

गत 14 नवंबर की रात बालको क्षेत्र के ग्राम तराईडांड निवासी शत्रुघ्न दास के घर दीवार फांदकर घुसे 15 से ज्यादा हथियारबंद डकैतो ने शत्रुघ्न दास और उनकी पत्नी की कनपटी पर बंदूक तान पूरे परिवार को बंधक बना लिया था, आरोप है कि इन डकैतों ने शत्रुघ्न और उसके परिजनों से सौम्या चौरसिया के 20-25 लाख रुपये के बारे में पूछताछ की इसके बाद डकैत उनके घर से करीब साढ़े 5 लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद लूटकर भाग निकले जो गहने शत्रुघ्न ने अपनी बेटी की शादी के लिए खरीदे कर रखे थे। संदेह है कि आरोपियों ने इस घर को उनके परिचित होने के कारण निशाना बनाया।

गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने मचाया हंगामा

पुलिस ने इस मामले में कोरबा, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका डॉक्टरी मुलाहिजा कराया सूचना पर आरोपियों के परिजन भी जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए और पुलिस पर उनके परिवार के सदस्यों को डकैती में फंसाने व मारपीट करने का आरोप मढ़ जमकर हो हंगामा मचाते हुए पुलिसवाला चोर है” जैसे नारे लगाये जिससे अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *