ब्रेकिंग

जिला न्यायालय में आरोपी कथावाचक चैतन्य महाराज को पेश करने के दौरान भिड़े समर्थक और विरोधी, जमकर गाली गलौज और मारपीट से बढ़ा तनाव, वकीलों में आक्रोश की कार्रवाई की मांग

Spread the love

बिलासपुर./ जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को तब माहौल बिगड़ गया जब पुलिस
सतनामी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार कथावाचक चैतन्य आशुतोष महाराज को अदालत लेकर पहुची।


तभी समर्थक और विरोधी पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पहले बहसबाजी हुई, फिर मामला मारपीट और गाली गलौज तक पहुच गया। कुछ लोगों ने तो गुस्से में जिला कोर्ट का मुख्य गेट बंद करने तक का दुस्साहस किया जिससे अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गेट बंद होते ही माहौल और उग्र होने लगा, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने समय पर हस्तक्षेप करते हुए किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया।


इस दौरान कई लोगों को हल्की चोट लगी है। कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की मांग भी की जा रही है वही पूरे मामले में कोर्ट परिसर के अंदर हुई मारपीट और गाली गलौज की घटना से वकीलों में भी आक्रोश देखा गया है और उन्होंने इस मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोर्ट परिसर में की गई इस बवाल में चिन्हित लोगों की पहचान कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने कोर्ट परिसर में गाली गलौच व मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

डीजे ने लगाई फटकार

वकीलों की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस प्रशासन को जमकर फटकार लगाते हुए कोर्ट में कानून व्यवस्था बनाने और जांच कर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पेश करने निर्देश दिया है।

कथा वाचक को जेल

जिले के तखतपुर क्षेत्र के इस मामले के कथा वाचक चैतन्य आशुतोष महाराज को अपर सत्र न्यायाधीश (ऐट्रोसिटी) लवकेश बघेल की अदालत में पेश किया गया, पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं का उल्लेख करते हुए रिमांड की मांग की। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने और दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद महाराज को जेल भेजने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *