
बिलासपुर,,,, न्यायधानी बिलासपुर में बुधवार को अमेरी फाटक के पास टीआई अनिल अग्रवाल की कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक महिला और पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार की रफ्तार और टक्कर इतनी भयावह थी कि महिला कई मीटर तक सड़क पर घिसटती रही उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने टीआई को घेर लिया वे खड़े होकर सफाई देते दिखे आसपास के मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया आक्रोशित लोगों का कहना है
कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए चाहे वह आम आदमी हो या वर्दीधारी अधिकारी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या मोबाइल पर थे टीआई…
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त टीआई मोबाइल पर बात कर रहे थे? तो इसकी जांच भी की जाए।



