ब्रेकिंग

मल्हार इलाके में चोरों की पौ बारह, बेटे को ऑपरेशन के बाद दिखाने बिलासपुर आए दम्पती के सूने मकान से दिन दहाड़े जेवर नकद समेत ढाई लाख का माल ले गए चोर

Spread the love

बिलासपुर। मल्हार में चोरों की इस कदर पौ बारह है,कि चोर दिन दहाड़े सूने मकान में धावा बोल जेवर नकदी समेत ले भागे ढाई लाख का माल ले गए। मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बिनैका का है, पुलिस के मुताबिक यहाँ रहने वाले पीड़ित धरम पुरेना पिता क्षत्री पुरेना (52 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बड़े बेटे का गत 10 नवम्बर को ऑपरेशन हुआ था। 18 नवंबर को वे पतन8 के साथ बेटे को दिखाने बिलासपुर बहतराई गए थे।

शाम करीब 5 – 6 बजे सूचना मिली कि उनके घर की अलमारी टूटी हुई है। गांव पहुँचने पर देखा कि अलमारी के कपड़े और सामान पूरी तरह बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखा पर्स गायब था, चोर 1 जोड़ी लछा (लगभग 40 तोला), 1 जोड़ी पैरी (30 तोला), 1 जोड़ी झुमका और ₹30,000 नकद शामिल है। सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी ने
मौका मुआयना कर FIR दर्ज कर लिया है, पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *