ब्रेकिंग

आबकारी और डीएमएफ घोटाले में फिर निरजंनदास और अनिल टुटेजा के करीबियों के ठिकानों पर एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा, बिलासपुर रायपुर समेत 5  जिलों में चल रही सुबह से धाड़…

Spread the love



बिलासपुर_रायपुर,,,, छत्तीसगढ़ के चर्चित आबकारी और DMF घोटाले में अभी तक ACB-EOW की धाड़ ही चल रही है!  संयुक्त टीम द्वारा फिर बिलासपुर, रायपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की खबर से रविवार को हड़कम्प मचा रहा!
रायपुर में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और बिलासपुर में
आईएएस अनिल टुटेजा के रिश्तेदार अशोक टुटेजा के ठिकानो पर भी कार्रवाई की गई।
रायपुर में पूर्व आबकारी आयुक्त श्री दास के घर  व ठिकानों से दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की खबर है, वही  कारोबारी व चर्चित सप्लायर हरपाल अरोरा के घर भी छापे की खबर है।
बताया जा रहा कि बिलासपुर में  अशोक टुटेजा के ठिकाने से टीम ने फाइलें, डिजिटल डिवाइस और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए है। कहा जा रहा कि ये कार्रवाई अनिल टुटेजा से जुड़े संभावित वित्तीय नेटवर्क और पुराने आबकारी मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। वही सरगुजा में पशु चिकित्सक डॉ. तनवीर अहमद और सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल के यहां भी छापेमारी जारी रही। सभी ठिकानों पर टीम कागजात, कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल डेटा की गहन जांच कर रही है।
इससे पहले रायपुर, दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है।  कोरबा जिले के फंड से टेंडर आवंटन में भारी अनियमितता कर ठेकेदारों को अवैध लाभ देने का आरोप है।
टेंडर प्रक्रिया में अधिकारियों और  नेताओं को 25% से 40% तक कमीशन के भुगतान का आरोप है। बताया जा रहा कि छापेमारी के दौरान 76.50 लाख रुपये नकद, फर्जी कंपनियों के दस्तावेज, स्टाम्प, डिजिटल रिकॉर्ड और आठ बैंक खाते सीज किए गए। अब तक इस घोटाले में 23.79 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।



ACB-EOW की इस कार्रवाई ने एक बार फिर अनिल टुटेजा से जुड़े नेटवर्क को सुर्खियों में ला दिया है। संभावना जताई जा रही कि जांच में और भी महत्वपूर्ण सबूत और जानकारियां सामने आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *