ब्रेकिंग

देवउठनी एकादशी पर विनोबानगर अग्रवाल निवास में विधिविधान से कराया गया भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह

Spread the love

बिलासपुर। देवउठनी एकादशी पर बिनोवा नगर में किशन लाल अग्रवाल लक्ष्मी देवी के निवास पर तुलसी विवाह का आयोजन और उद्यापन किया गया।

इस अवसर पर भगवान शालिग्राम की शंखनाद के साथ बारात निकाली गई। बारात स्थानीय शारदा मंदिर से लक्ष्मी देवी किशन लाल अग्रवाल के निवास पर पहुंची जहां बारात का स्वागत किया गया। 21 ब्राह्मणो ने मंत्र उच्चारण के साथ भगवान शालिग्राम के साथ माता तुलसी के विवाह की रस्म पूरी कराई। गन्ने और रंगबिरंगी झालरों के मंडप में भगवान शालिग्राम और माता तुलसी वृंदा के विवाह के बाद कथा व हवन के बाद परिवारजन स्वजन एवं इष्टजनों ने महाआरती की इसके बाद भोग भण्डारे का वितरण किया गया।

इसके दूसरे दिन सुबह अग्रवाल परिवार ने माता त्रिपुर सुंदरी और गौ माता का पूजन कर 56 भोग अर्पित कर प्रसाद का वितरण कर गौ दान की रस्म पूरी की। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी किशन लाल, मुकेश अग्रवाल, मनीष-मोनिका अग्रवाल, सोनू-पूजा अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, सिया अग्रवाल एवं आत्मीयस्वजन विधायक अमर अग्रवाल परिवार, धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला स्वजन परिजन और मित्रगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *