ब्रेकिंग
Uncategorized

खेलो इंडिया – शहर में नहीं है खेल मैदान, कहां जाए खिलाड़ी और सेना, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे जवान… कलेक्टर से तक लगा चुके गुहार

बिलासपुर,,,, खेलो इंडिया और खेलो को बढ़ावा देने के तमाम दावों का क्या हाल है! आप भी जान लीजिए… हकीकत यह है! कि शहर के युवा खिलाड़ियों और पुलिस व सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे.. युवाओं और खिलाड़ियों के लिए शहर के मैदान ही नहीं है! जो है! उसमें बड़े बड़े धन्ना सेठों और संघ के पदाधिकारियों ने कब्जा कर रखा है! शहर के खिलाड़ी और नौकरी की आस लिए युवा कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मैदान मुहैया कराने की मांग कर रहे है!


खिलाड़ियों का कहना है! कि साइंस कॉलेज मैदान, और पुलिस ग्राउंड में आए दिन होने वाले इवेंट्स के कारण मैदान की स्थिति दैनि हो चुकी ही! राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में खिलाड़ी और युवाओं को फिजिकल एक्सरसाइज के लिए अंदर जाने की अनुमति नहीं है! गवर्मेंट स्कूल का मैदान कायाकल्प के बाद केवल और केवल पैसे वालों के लिए उपलब्ध है! जो बचे खुचे मैदान है! उसे भी एकेडमी वाले अपने अधीन लेने हाथ पैर मार रहे है! सवाल यह उठ रहा है! कि आखिर वे खिलाड़ी कहा जाए… जिनकी रुचि खेलो में है! क्योंकि सरकार खेलो को बढ़ावा देने खेलो इंडिया का डंका बजा रही है! ऐसे में आखिर प्रदेश और देश को खिलाड़ी कहा मिलेंगे क्योंकि युवाओं का एक बड़ा वर्ग तो नशे की गर्त में जा रहा है! सबसे बड़ी दिक्कत ऐसे युवाओं को है! जो सेना, पुलिस, और सीआरपीएफ में जाने का ख्वाब संजोय बैठे है! पर उनके पास एक्सरसाइज और दौड़ने के लिए मैदानों का टोटा है! सवाल यह उठ रहा है! कि ऐसे में खेलो इंडिया का सपना साकार कैसे होगा…

आकाश पटेल, खिलाड़ी और ऐसे भर्ती का उम्मीदवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button