
बिलासपुर। 173 करोड़ के इंटीग्रेटेड ट्रफिक कंट्रोल सिस्टम के बाद भी न्यायधानी में ट्रफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने बम्बू की दरकार पड़ रही है। ये हम कह नही रहे दिखा रहे, कि ई है डबल तकनीक तू देख बबुआ आप खुद देखिये चौक- चौराहों पर बेरिकेटिंग के लिए कैसे बम्बू का उपयोग किया जा रहा है।
ये तस्वीर दयालबंद- लिंगियाडीह पुल मोड़ की हैं…


देखिये कैसे चौराहे को बेरिकेट्स लगाकर घेर दिया गया है, बाइक सवार वही डिवाइडर के बगल के बुलकव्वल से शॉर्टकट मार रहे या फिर उल्टे होकर जा रहे,
इसकी वजह यह है कि आगे दयालबंद गुरुद्वारा के सामने भी सड़क को 3 बेरिकेट्स और बम्बू लगाकर घेर दिया गया है,,,
आप ये भी देख लीजिए…


कुल मिलाकर 173 करोड़ का सिस्टम भी बिलासपुर में फैल हो गया, शहर का विस्तार हुआ, कालोनियां और बस्तियां बढ़ी, लोगो की आबादी और सड़कों पर वाहनों की तादात भी बढ़ी लेकिन नई सड़के नही बढ़ी नतीजतन उपचार फैल हो गया, शहर को आईटीएएस की नही नई सड़को की दरकार है। शहर के ज्यादातर चौराहों की ट्रफिक दो-तीन बार हरी होने के बाद क्लियर हो रही, कही लेफ्ट साइड क्लियर है तो कही बाधा…इसको ठीक करने की जरूरत है,
कैसे चलेंगी सिटी बसें
खटारा सिटी बसों के बजाय शासन द्वारा लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए 50 नई बैटरी चलित बसें प्रदाय करने का हल्ला है, पूर्व में किये गए दावों के मुताबिक 8 माह पूर्व अप्रैल से शहर की सड़कों पर सिटी बसें दौड़नी थी जिनका आज तक अता-पता नही। पर सवाल यह है कि अभी गोलबाजार, सदर बाजार, जूना बिलासपुर, गांधी चौक, देवकीनन्दन चौक, नेहरू चौक के ट्रफिक व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नही है, ऐसे में ये सिटी बसे शहर के अंदर चलेगी कैसे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 6, 2026बीच गोलबाजार के बिना अनुमति निर्माण के मामले में हाईकोर्ट ने दिए जानकारी और दस्तावेज व प्रकरण को नए रूप में 7 को प्रस्तुत करने आदेश,
UncategorizedMay 6, 2026ये कैसा जनदर्शन और सुशासन तिहार,,, जब आवेदन लेने वाले निगम मुख्यालय के कर्मचारियों और नेताजी का ये हाल…
UncategorizedMay 5, 2026बजट बाढ़ के समारू पहारू के, सरकार पूर्ति नही कर पा रही दारू, देसी के पट बन्द, अंग्रेजी में भी 120-160 वाला गायब, 80- 100 के बजाय ढिलना पड़ रहा 200…
UncategorizedMay 5, 2026कोनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफार्मर पैनल में धमाके से मचा हड़कंप, सीपीडब्ल्यूडी से जुड़े इंजीनियर और इलेक्ट्रीशियन झुलसे

