ब्रेकिंग

नेताओ और अफसरों का खेल, एनटीपीसी को मुरुम देने 3 तालाबों को डैम बनाने कुचक्र का आरोप, बिना सूचना जाहिर किये काट दिए दर्जनों हरे भरे पेड़

Spread the love

बिलासपुर। माछी खोजय घाव औ हाथी खोजय दांव टाइप का एक मामला सीपत से सामने आया है। खबर है कि एनटीपीसी को मुरुम देने नेताओ उनके पिछलग्गुओं और अफसरों ने 3 तालाबो को जोड़ कर डैम बनाने यहां तालाब गहरी कारण के नाम पर देवहरा , पनभरिया और पटखाईन तालाब के पास 60-60, 70- 70 वर्षों साल पुराने फलदार हरे भरे पेडों को कटवा डाला, आरोप है कि इसकी सूचना तक जाहिर नही की गई, लोगो कहना है कि नहर अपासी इलाका यहां 3 तालाबों को जोड़कर डैम बनाने की कोई आवश्यकता ही नही है।

बताया जा रहा कि आंदोलन की नेतागिरी की आढ़ में ठेका हथियाने वाले नेता, उनके आका और अफसरों ने एनटीपीसी को मुरुम सप्लाई करने ये बड़ा खेला किया है।

कोई नही सुन रहा मीडिया में फोटो वीडियो पोस्ट कर ग्रामणी मांग रहे मदद

ठेकेदार कोई अग्रवाल बताया जा रहा जिसके इशारे पर यहां जामुन, आम, महुआ, ईमली व अन्य प्रजातियों के हरे भरे पेड़ो की बलि दी जा रही है। सबका अपना अपना स्वार्थ और पूरा खेल पैसों का है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *