ब्रेकिंग

5 स्पा सेंटरो में पुलिस की धाड़, अनियमित गतिविधियों के चलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी पश्चिम बंगाल का…

Spread the love

बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई शहर में बढ़ती अनियमित और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों की सघन जांच की।


जांच के दायरे में 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार का एसीसी स्पा, भारतीय नगर का दर्शना स्पा, मैग्नेटो मॉल के पास एलिमेंट्स स्पा और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा शामिल रहे। पुलिस ने दस्तावेजों, कर्मचारियों की जानकारी और संचालन प्रक्रिया की बारीकी से पड़ताल की।


जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में नियमों के उल्लंघन और अनियमित गतिविधियों के संकेत मिले। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई की जद में अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन आए हैं,

जिन्हें अनावेदक बनाया गया है।
सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटरों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *