0 रुँधा गला, छलके आंसू बोले यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेनी होगी जिम्मेदारी
0 हो कड़ा एक्शन, ताकि फिर ऐसे न जाये किसी का लाल


बिलासपुर। सीयू में बिहार से पढ़ने आये होनहार छात्र की लाश ही घर पहुची। उसके मृतकर्म के बाद पिता अरसद अयूब अंसारी रोते बिलखते यूनिवर्सिटी पहुँच उसकी पुस्तको को दान कर दिया जिसे आर्सनल पढ़कर वैज्ञानिक बनना चाहता था, छात्रनेता रंजेश सिंह के साथ एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाने पहुँचे उन्होंने कहा की उनके पुत्र की हत्या की गई है, आज 45 दिन हों गए न तो आज तक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई संतोषपूर्ण जवाब दिया न पुलिस प्रशाशन ने वे अपने मृतक पुत्र के प्रति न्याय मांगने आये है।


क्या कोई दोषी नही, उन्होंने अपने होनहार बेटे को यूनिवर्सिटी के गुरुजनों की देखरेख यहाँ पढ़ने भेजा था।
गौरतलब है कि गत 23 अक्टूबर 2025 को तीन दिन से लापता छात्र आर्सनल अंसारी की सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर के पानी भरे गड्ढे में लाश मिली थी। इज़के बाद हो हंगामे और प्रदर्शन का दौर चला कुलपति कुलसचिव होस्टल वार्डन और सिक्युरिटी इंचार्ज को जिम्मेदार ठहरा कार्रवाई की मां को गई। आखिरकार कोनी पुलिस को अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करना पड़ा…

पर आरोपियों का नाम आज तक सामने नही आया वह आज भी अज्ञात है।
मृतक छात्र आर्सनल अंसारी के पिता अरसद अयूब अंसारी का गला यह कहते हुए भर आया और आंख से आंसू छलक उठे की यूनिवर्सिटी प्रशासन को ये जिम्मेदारी लेनी होगी उन्होंने तो अपने जिगर के टुकड़े को यहां पढ़ने भेजा था।
उन्होंने कहा कि ये गम्भीर लापरवाही है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर यह सन्देश ढिया जाना चाहिए ताकि फिर कोई माता पिता अपना होनहार लाल न खोए,,,, क्योकि बच्चे कठिन परिश्रम और अध्ययन कर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा पास कर यहां पढ़ने के लिए चयनित होते है…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

