

बिलासपुर,,,, कड़ाके की ठंड से मवेशियों की प्राण रक्षा करने गौ सेवक सतत् कार्य कर रहे है! गौ सेवक टोली बना ऑटो में लकड़ियां लेकर शहर में भ्रमण करते है! और मवेशियों के झुंड के बीच अलाव जलाकर उन्हें गर्माहट देकर गौ माताओं से आशीर्वाद ले रहे है!

गौ सेवकों ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए आपस में चंदा कर अलाव की व्यवस्था शुरू की है! इस दौरान कुछ दान दाताओं ने वैतरणी पार कराने वाली गौ माता के लिए लकड़ियों का दान भी दे रहे है! माँ अंजना गौ सेवा समिति के गौ सेवक इस सेवा में अनवरत लगे हुए है! रात 9:30 से 10 बजे के बीच ऑटो में लकड़ी लेकर ऑटो के आगे आगे ये गौ सेवक शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते है! और जहां गौ माता का झुंड दिखे वहां अलाव जलाते है!



