

बिलासपुर/ सरकार का व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) भी जातिवादी लफड़े में पड़ गया, एक आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर उद्वेलित जिला और संभागीय सर्वसेन समाज ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई और कलेक्टर को 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
समाज के प्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन बताया गया कि गत 20 सितंबर को मंडल द्वारा प्रदेशभर में लेबटेक्निशियन पड़ के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमे समाज के उम्मीदवारों ने भी भाग लिया, जिससे ये बाते संज्ञान में आई कि प्रश्नपत्र के प्रश्न क्रमांक 42 में हमारे सेन समाज के लिए अपमानजनक शब्दो का प्रयोग किया गया है, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के समाज के लोग लोग आहत और उद्वेलित है। सर्व सेन समाज का कहना है कि किसी भी समाज को इस तरह नीचा दिखाने का प्रयास निंदनीय है आपराधिक है, इसके विरोध में मंगल और बुधवार को सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालय में ज्ञापन सौंपाकर मुख्यमंत्री से पूछा जाएगा कि… क्या यही उनका सुशांसन है जिसमे किसी जाति को इस तरह अपमानित किया जा रहा। सर्वसेन समाज ने जिम्मेदार दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, इस तरह की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कानून बनाने और आपत्तिजनक शब्द और प्रश्न को विलोपित करने की मांग की है।




