ब्रेकिंग

भाजपा के संस्थापक सदस्य और सीपत व बेलतरा विधानसभा के प्रथम विधायक बद्रीधर दीवान की प्रतिमा स्थापित करने उठी मांग, सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

Spread the love

बिलासपुर/ भाजपा नेता लोकेशधर दिवान और ब्रजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले सीपत और बेलतरा विधानसभा के प्रथम विधायक स्वर्गीय बद्रीधर दीवान की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल के साथ कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में नेताद्वय ने बिलासपुर जिलाध्यक्ष, म.प्र. राज्य परिवहन निगम के उपाध्यक्षः विधान सभा उपाध्यक्ष, औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय श्री दीवान की प्रतिमा बेलतरा विधानसभा के लिगियाडीह बार्ड 52 के दुर्गा मन्दिर के पास और सीपत विद्युत मण्डल के समीप नरगोडा मार्ग पर प्रतिमा (पीतल) स्थापित करने की मांग करते हुए इसकी

प्रतिलिपी :-

1) केन्द्रीय मंत्री राज्य मंत्री तोखन साहू

2) नगर विधायक अमर अग्रवाल

३) बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक
4- बेलतरा विधायक सुशात शुक्ला

5) और पूर्व बेलतरा विधायक व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह को भी भेजने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *